मनोज तिवारी ने वर्ष अक्टूबर 2013 में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की थी और नवंबर 2016 में उन्हें दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। उनके अध्यक्ष बनने के बाद हुए लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने दिल्ली में परचम लहराया था और वह खुद उत्तर पूर्वी दिल्ली से दूसरी बार लोकसभा में पहुंचे हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस की दिग्गज नेता और तीन कार्यकाल तक मुख्यमंत्री रहीं शीला दीक्षित को हराया था।
बीजेपी ने उन्हें दिल्ली की कमान यहां रह रहे करीब 30 लाख पूर्वांचलियों को अपने पाले में करने के इरादे से दी थी। दिल्ली में करीब 15 सीटें ऐसी हैं, जहां पूर्वांचली निर्णायक भूमिका में हैं। राजनीति में कदम रखने से पूर्व तिवारी भोजपुरी फिल्म और संगीत जगत का जाना माना चेहरा रहे हैं। उन्होंने भोजपुरी-हिंदी की करीब 75 फिल्मों में काम किया है और करीब चार हजार गाने गाए हैं।
मनोज तिवारी ने वर्ष अक्टूबर 2013 में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण